नवांशहर। प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां पहुंच कर शहीद को नमन किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगुपुर, विधायक अंगद सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुस्न लाल, जिला प्लानिंग कमेटी चेयरमैन सतबीर पल्ली झिक्की उपस्थित थे।