फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पहुंचे सीएम मान: PAP पासिंग आउट परेड में की शिरकत, कहा-पंजाब पुलिस की ट्रेनिंग का बज रहा डंका

Wed, 25 Feb 2026 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि पंजाब के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर फिल्लौर और पीएपी कपूरथला की कार्यकुशलता इतनी उत्कृष्ट है कि अन्य राज्यों और पड़ोसी देशों से भी यहां ट्रेनिंग दिलाने के प्रस्ताव आ रहे हैं।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे और दोनों ने परेड की सलामी ली। 

विज्ञापन


परेड को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को सेवा, ईमानदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा गरीब और कमजोर वर्ग की दुआएं कमाने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि गरीब की ‘हाय’ सीधे ऊपर तक जाती है। अगर पीड़ित को समय पर न्याय मिल जाए, तो उससे बड़ा सुकून कोई नहीं होता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि पंजाब के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर फिल्लौर और पीएपी कपूरथला की कार्यकुशलता इतनी उत्कृष्ट है कि अन्य राज्यों और पड़ोसी देशों से भी यहां ट्रेनिंग दिलाने के प्रस्ताव आ रहे हैं। हालांकि, पंजाब में बड़ी संख्या में चल रही भर्तियों के कारण फिलहाल बाहरी राज्यों को ट्रेनिंग देना संभव नहीं है, जिसे उन्होंने एक सकारात्मक संकेत बताया। 


सीएम मान ने परेड के दौरान उन माता-पिता को भी विशेष बधाई दी, जिन्होंने अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि पंजाब अब अमन, शांति और खुशहाली चाहता है—हमें चूल्हों की आग जलानी है और श्मशानों की आग बुझानी है। पंजाब पुलिस के जवान भीषण ठंड और गर्मी में इसलिए डटे रहते हैं ताकि प्रदेश की जनता चैन की नींद सो सके।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री का यह दौरा पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने, युवाओं को रोजगार देने और राज्य को अपराध मुक्त बनाने के सरकार के विजन का हिस्सा माना जा रहा है। बार-बार जालंधर आना यह भी दर्शाता है कि दोआबा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें