फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: सरकारी स्कूल में खालिस्तान का झंडा लगाने का दावा, एसएफजे के पन्नू के वीडियो को पुलिस ने बताया झूठ

Fri, 07 Aug 2026 01:30 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
खालिस्तानी झंडा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के सरकारी स्कूल कोटला हेरां के प्रिंसिपल कार्यालय में खालिस्तान का झंडा लगाने और दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखे जाने का दावा किया गया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने वीडियो जारी किया है। साथ ही पंजाब के छात्रों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार करने की अपील की है। 
विज्ञापन




संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में 16 अगस्त को अमेरिका के इंडियानापोलिस में प्रस्तावित 'खालिस्तान रेफरेंडम' के समर्थन का आह्वान किया है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल वीडियो और दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस वाकया का मकसद युवाओं को भड़काना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली-पन्नू झूठ बोल रहा 
गांव कोटला हेरां स्थित सरकारी हाई स्कूल में खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा करने वाले आतंकी गुरपतवंत पन्नू के वीडियो के बाद डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़, थाना सदर नकोदर पुलिस और अन्य टीमों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर पूरे परिसर की गहन जांच की। 

पुलिस जांच में स्कूल के किसी भी हिस्से में ऐसा कोई झंडा नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में किया गया दावा बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। दीवारों पर देश विरोधी स्लोगन जरूर लिखे गए हैं। मामले में भ्रामक जानकारी फैलाने और शरारत करने वाले लोगों की पहचान के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की हर पहलू से गहन जांच होगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें