फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमृतसर में दो साल के लिए शहर से कटा सिविल लाइन इलाका, रीगो ब्रिज बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरु नगरी में अंग्रेजों के जमाने में 1905 में बनाए गए 118 साल पुराने लोहे के रीगो ब्रिज को दो साल के लिए सोमवार को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। अब दो साल तक पुराने शहर के सिविल लाइन इलाके की कनेक्टिविटी बंद हो गई है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर रीगो ब्रिज के ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए डाइवर्जन जारी कर दी है।
विज्ञापन

शहर के किला गोबिंदगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को इस्लामाबाद, 22 नंबर फाटक, पिपली साहिब गुरुद्वारा, पुतलीघर की ओर डाइवर्ट किया गया है। इसी तरह गोबिंदगढ़ से वर्कशाप, पकोड़ियांवालाचौक, भंडारी पुल से रेलवे स्टेशन, पुतलीघर, यूनिवर्सिटी की ओर डाइवर्ट किया गया है। हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के यातायात को पुतलीघर चौक से खालसा काॅलेज फॉर वुमन के सामने 22 नंबर फाटक के ओवरब्रिज की तरफ डाइवर्ट किया गया है। इस संबंधी सीपी भुल्लर ने कहा कि रीगो ब्रिज के दोनों ओर एक-एक और इस्लामाबाद चौक कट पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। एसीपी ट्रैफिक और इंचार्जों को हिदायत दी गई है कि वे रीगो ब्रिज की ओर आने वाले वाहनों को डाइवर्ट कर सही तरीके से रेगुलेट करने के लिए जिम्मेवार होंगे। नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से पुतली घर बाजार में सड़क पर रेहड़ी-फड़ी, दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क के एरिया को ट्रैफिक की आवाजाही के लिए खुला रखेंगे, जिससे आम जनता को आवाजाही में मुश्किल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें