फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पांच साल पुराने मामले में सीटू नेता बरी

Tue, 30 Sep 2025 08:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। जगरांव अदालत की न्यायाधीश आज्ञापाल कौर ने पांच साल पुराने मामले में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के राज्य सचिव दलजीत कुमार गोरा, मनरेगा मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान प्रकाश सिंह बरमी और राज जसवंत सिंह तलवंडी समेत एक दर्जन नेताओं को दोषमुक्त कर बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

रायकोट सिटी थाना पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को राशन और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने के लिए संघर्ष कर रहे सीटू नेता दलजीत कुमार गोरा, प्रकाश सिंह बरमी, राज जसवंत सिंह तलवंडी, बहादुर सिंह नूरपुरा, कर्मजीत सांही, सतविंदर सिंह, अमरीक जौहलां, कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह, बिल्लू राम, रेशम सिंह और किसान नेता चमकौर सिंह नूरपुरा के खिलाफ मनाही के आदेश के उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रुपिंदरजीत कौर के साथ दुर्व्यवहार करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सीटू नेता दलजीत कुमार गोरा, प्रकाश सिंह बरमी और राज जसवंत सिंह तलवंडी ने कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें