फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बंद के बावजूद बुलाए गए स्कूलों में बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सूबा सरकार ने 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कुछ स्कूल इन नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। लाला हंसराज मेमोरियल मॉडल स्कूल और न्यू शिशु मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में पांचवीं व आठवीं के बच्चों को परीक्षा के लिए बुलाया गया। इस दौरान न तो बच्चों न मास्क पहन रखा था और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। स्कूल प्रशासन ने एक ही बेंच पर दो बच्चों को बैठा रखा था।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों को बोर्ड परीक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया गया था। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी का कहना है कि उन्होंने डीईओ सेकंडरी को आदेश दिए हैं कि जो स्कूल आज खुले थे, उनकी जांच करके उनपर कार्रवाई की जाए। सरकार के दिशा- निर्देशों की अवज्ञा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें