फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से गिरी दीवार के नीचे दबकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर के गांव घल्लखुर्द में तेज आंधी से एक घर के प्रांगण की दीवार गिर गई, वहां खेल रहा आठ वर्षीय बच्चा उसके नीचे दब गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्चा कक्षा दूसरी का छात्र था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अंग्रेज सिंह वासी घल्लखुर्द का मकान कच्चा बना है। तेज आंधी चलने के कारण अंग्रेज सिंह के घर के प्रांगण की दीवार गिर गई। वहां खेल रहा अंग्रेज का बेटा गुरप्रीत सिंह (आठ साल) दीवार के मलबे तले दब गया। उसी समय पारिवारिक सदस्यों ने उसे मलबे से निकालना शुरू कर दिया। मलबे से निकालने के बाद उसे डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत गांव के ही सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें