अर्चना घटना के वक्त रोड साइड पर अकेले ही खेल रही थी। इस दौरान एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हालांकि कार सवार तुरंत उतरा और बच्ची को लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा।
जालंधर में नकोदर रोड पर स्थित टीवी टावर के पास एक स्विफ्ट कार ने गली में खेल रही 3 साल की बच्ची को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 3 साल की अर्चना के तौर पर हुई है। पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस जांच में जुट गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं कार चालक ने कहा कि घटना के वक्त बच्ची खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गई थी जिससे हादसा हो गया। ये हादसा वडाला चौक के पास स्थित मेडिसिटी अस्पताल के पास हुआ। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना सदर की पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अर्चना घटना के वक्त रोड साइड पर अकेले ही खेल रही थी।
इस दौरान एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। हालांकि कार सवार तुरंत उतरा और बच्ची को लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा। बच्ची का पिता गांव गया हुआ था और उसकी मां पास में ही एक निजी संस्थान में मेहनत मजदूरी करती थी। बताया जा रहा है कि अर्चना 4 भाई बहन हैं और वह प्रवासी है। बच्ची जब रोड पर आई तो, उससे कुछ देर पहले ही परिवार ने डांट कर घर के अंदर कर दिया था। मगर इसी बीच बच्ची फिर से सड़क पर आ गई। जिससे ये हादसा हो गया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और कार जब्त कर ली है।