चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना सिर्फ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रदेश के हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा। 9 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लाभार्थी 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क में उपचार प्राप्त कर रहे हैं जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है।
केंद्र की आयुष्मान भारत योजना 140 करोड़ की आबादी के लिए 9,500 करोड़ का प्रावधान करती है। वहीं पंजाब की सेहत योजना केवल 3 करोड़ निवासियों के लिए 2,000 करोड़ आवंटित करती है जिससे साफ है कि प्रदेश में हर व्यक्ति को इसमें कवर किया जा रहा है।