मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मलोट में शुद्ध पेयजल, सीवरेज और सड़कों के लिए लगभग 35 करोड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने इस विकास कार्य को तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं।
सीएम बादल ने रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक के दौरान मलोट के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल की सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नहरों से पानी सप्लाई लाइन और टैंकरों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पानी के टैंकरों का नवनिर्माण कर इनका स्तर ऊंचा उठाया जाएगा। ताकि शहर में सप्लाई किए जाने वाले पानी में भूजल की मिलावट न हो सके। सीएम ने कहा कि जल बूटी को रोकने के लिए नहरों के एंट्री प्वाइंट पर योग्य प्रबंध किए जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए तीन माह का समय निर्धारित करते हुए कहा कि काम के लिए पैसे की कमी नहीं आने देंगे।
मलोट के अंदर की सड़कें बनाने के लिए लगभग 16 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। वहीं शहर की बाहरी सड़कें पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से बनाई जाएगी। इस दौरान हलका विधायक हरप्रीत सिंह की ओर से धर्मशालाओं की मुरम्मत, स्ट्रीट लाइटों व छप्पड़ों की सफाई संबंधी उठाई मांग को सीएम बादल ने प्रवानगी दी। इस दौरान पंजाब जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड की सीईओ बीके तिवाड़ी तकनीकी सलाहकार मेजर जनरल बीके, डीसी डॉ. सुमित जारंगल, मलोट के एसडीएम विशेष सारंगल, मुख्य इंजीनियर मंडी बोर्ड हरप्रीत सिंह और नगर काउंसिल अध्यक्ष राम सिंह उपस्थित थे।