फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब का खजाना नहीं, विपक्ष की नीयत खाली': सीएम मान बोले- युवाओं की पढ़ाई-नौकरी की जिम्मेदारी हमारी

Tue, 10 Mar 2026 04:54 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को जालंधर के आदमपुर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां तो गिनाई ही साथ में विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
जालंधर में सीएम भगवंत मान। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के आदमपुर में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना खाली नहीं है, बल्कि विपक्ष की नीयत खाली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने एलान किया कि राज्य के युवाओं की पढ़ाई और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी उनकी सरकार की है और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम मान ने भावुक होते हुए कहा कि जब बुजुर्ग अपने बच्चों की शिक्षा के लिए गुहार लगाते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। 

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जहां उनकी सभाओं में लोग खुद जुटते हैं। वहीं अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को भीड़ जुटाने के लिए जलेबियां बांटनी पड़ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए मान ने कहा कि लोगों के खातों में पैसे डालने के वादे पूरे नहीं हुए और नोटबंदी को जुमला बताया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अस्थिर हो रहा है। साथ ही दावा किया कि पंजाब सरकार ने मुफ्त बिजली का वादा निभाया और बिजली दरों में कटौती कर आम जनता व व्यापारियों को राहत दी है।
 
विज्ञापन


अंत में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर सीधा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने पंजाब को नुकसान पहुंचाया, वही आज उसे बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जनहित के एजेंडे पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें