फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिन पर भीम आर्मी के चंदरशेखर करेंगे अपनी पार्टी की घोषणा

Mon, 09 Mar 2020 10:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
विज्ञापन
लोगों से मिलते भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर
विज्ञापन
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम के जन्मदिन पर अपनी राजनीतिक पार्टी पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं। इससे पहले चंद्रशेखर सोमवार को जालंधर के पठानकोट रोड पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेका और संत निरंजन सिंह का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ही उनकी पार्टी के नाम का एलान होगा और इसी दिन बहुजन समाज के सबसे बड़े नेता कांशी राम के घर जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया जाएगा। चंद्रशेखर ने बताया कि पार्टी की घोषणा के बाद उनकी पार्टी जो विधानसभा चुनाव होंगे, उसको लड़ेगी।

जिस राज्य में चुनाव आएगा वहां पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। सोमवार को चंद्रशेखर ने डेरा सचखंड बल्लां में संतनिरंजन दास से आशीर्वाद लिया और बंद कमरे में उनसे चर्चा की। डेरा सचखंड बल्लां में ही चंद्रशेखर ने युवाओं से मुलाकात करते हुए संविधान बचाने और अपने हक के लिए संघर्ष जारी करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


युवाओं ने चंद्रशेखर के समक्ष पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का मामला उठाते हुए कहा कि राशि जारी न होने से कई यूनिवर्सिटियों ने उनकी डिग्री रोक ली है और जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को डिग्रियां जारी कर दी हैं। जिसकी लिए जल्द ही गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का घेराव किया जाएगा।

सोमवार को चंद्रशेखर बूटा मंडी के मदरसे में पहुंचे और एक सम्मेलन में उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सीएए पर अपना स्टैंड कायम रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब तक कैप्टन सरकार लिखित में विधानसभा से सीएए के विरोध में प्रस्ताव पास नहीं करती तब तक मुस्लिम समुदाय के लोगों को कांग्रेस पर यकीन नहीं करना चाहिए।

चंद्रशेखर की जालंधर फेरी से राजनीति के नये आयाम आने लगे हैं। चंद्रशेखर की नजर दोआबा के दलित वोट बैंक पर है, जो 26 विधानसभा सीटों को प्रभावित करता है। दोआबा से बसपा का वोट तेजी से गिरता जा रहा है और चंद्रशेखर की पंजाब यात्रा से नई राजनीति की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें