फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगड़ोआ बाइपास (वाई प्वाइंट) पर कार व ट्राले की टक्कर में चंडीगढ़ निवासी दंपति की मौत, बेटा व बेटी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंगड़ोआ बाईपास के पास वीरवार रात को कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें दंपती की मौके पर मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रेम लाल ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी सचिन सूरी (52)अपनी पत्नी सीमा सूरी (46) के साथ अपने ससुराल अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान लंगड़ोआ बाईपास (वाई प्वाइंट) पर उनकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर में सचिन सूरी व सीमा सूरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में जा रहे उनके बेटे रिशव सूरी व बेटी लावण्या सूरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई राजीव सूरी के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें