फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सेंटर का अनियमितता पर रजिस्ट्रेशन किया सस्पेंड, मशील सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। अल्फा स्कैनिंग सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर को दबिश दी। इस दौरान सेंटर में काफी अनियमिताएं देखने के मिली। इसके चलते टीम ने कार्रवाई करते हुए सेंटर की रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन को भी सील कर दिया। टीम ने सेंटर से संबधित सारे रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह दबिश सिविल सर्जन डॉक्टर बलवत सिंह के नेतृत्व में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता व पीसीपी एनडीटी कोऑर्डिनेटर दीपक बपोरिया और कंप्यूटर असिस्टेंट अजय कुमार की टीम ने दी। जब टीम सेंटर पहुंची तो यहां पर काफी अनियमिताएं पाई गई। टीम अधिकारियों के मुताबिक दबिश के दौरान जिस डॉक्टर के नाम पर सेंटर रजिस्टर्ड है, वहां पर डॉक्टर ही सेंटर में उपस्थित नहीं था। इस दौरान सेंटर में स्कैनिंग रूम खुला हुआ था और अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन भी चल रही थी। साथ ही सेंटर में कुछ बिना साइन किए फार्म व रिपोर्ट भी पड़ी थी। टीम ने जब सेंटर में उपस्थित स्टाफ से डॉक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें