फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री पुलिस ने 74वां स्थापना दिवस मनाया

Fri, 18 Oct 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉप्स ऑफ मिलिट्री पुलिस ने शुक्रवार को अपना 74वां स्थापना दिवस जालंधर कैंट में मनाया। इस दौरान वज्र कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल बीनॉय पूनन मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य मेहमान ने मिलिट्री पुलिस के जवानोें के साथ बातचीत की और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस दौरान कई रिटायर्ड सेना अधिकारियों के अलावा मौजूदा अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

मिलिट्री पुलिस सेवा और सहायता को लेकर तैयार की गई थी। इसके बाद दुर्घटनाएं, ट्रैफिक के अलावा अनुशासन में जवानों को रखना मुख्य मकसद था, जिसमें कैंट मिलिट्री पुलिस अपने मकसद में काफी हद तक कामयाब भी रही। कैंटोनमेंट इलाके में कैंट मिलिट्री पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर चेकिंग का अभियान भी चलाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें