पठानकोट। पनबस कर्मचारियों के बाद शुक्रवार को बिजली विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने सरकार खिलाफ बाइक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे लेकर सरकार खिलाफ रोष भी जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार उनकी जायज मांगों को लंबे समय से अनदेखा कर रही है।
पावरकॉम एंड ट्रांसको आउटसोर्स मुलाजिम तालमेल कमेटी के आह्वान पर पूरे पंजाब में हुए प्रदर्शनों की कड़ी में पठानकोट में कर्मचारियों ने जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के बाहर सरकार और विभागीय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार और विभागीय प्रबंधन कर्मचारियों के साथ हुए लिखित समझौते को लागू करने में विफल रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में शामिल किया जाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में पूरे पंजाब के विभिन्न शहरों में झंडा मार्च निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो 01 पठानकोट में बाइक रैली निकालते हुए कच्चे कर्मचारी। संवाद
फोटो 01 पठानकोट में बाइक रैली निकालते हुए कच्चे कर्मचारी। संवाद