फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: भर्ती कराने का झांसा दे आठ लाख की ठगी, पुलिस मुलाजिम पर मामला दर्ज

Fri, 21 Aug 2026 04:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पंजाब पुलिस के एक सीनियर सिपाही के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। उस पर इंटेलिजेंस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 5 निवासी जोगिंदरपाल सिंह ने पुलिस को बयान दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही जसकरण सिंह ने उनके बेटे को इंटेलिजेंस विभाग में नौकरी का भरोसा दिया। इस झांसे में आकर जोगिंदरपाल सिंह ने जसकरण सिंह को करीब आठ लाख रुपये दिए। आरोपी ने न तो बेटे की भर्ती करवाई और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद जोगिंदरपाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद सीनियर सिपाही जसकरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें