फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पराली जलाने के आरोप में आठ किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 04:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के आरोप में पुलिस ने आठ किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव वाहगेके के खेतों में पराली जलाने के आरोप में किसान हरबंस सिंह और जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पराली जलाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के आरोप में किसान शीतल सिंह निवासी चुगते वाला, सुरजीत कौर निवासी लक्खा भेड़ी, गुरदीप सिंह निवासी सांदे हाशम, स्वर्ण सिंह और जंगीर सिंह निवासी चंगाली कदीम तथा गुरदास सिंह निवासी दोना बहादुरके के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आठ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें