फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की खुदकुशी मामले में बेटे और गुरु के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। थाना सुजानपुर पुलिस ने गांव किंगरियां में दो दिन पहले महिला के आत्महत्या मामले में बेटे और उसके गुरु पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गोविंदा कुमार और उसके गुरु कपूर चंद के तौर पर हुई है। यह कार्रवाई पुलिस ने महिला के बैग से मिले सुसासड नोट के आधार पर की है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम खानपुर निवासी 42 वर्षीयराजरानी का शव गांव किंगरियां में पेड़ पर लटका मिला। महिला के पास एक फाइल और एक बैग था। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें डायरी के फटे पन्नों पर लिखा था कि ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा बेटा गोविंदा और और कपूर चंद हैं, गोविंदा उसकी बात मानने की बजाए कपूर चंद की बात मानता है’। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक महिला के पति जोगिंदर पाल के बयान पर दोनों को नामजद किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी आनंदपुर रड़ा निवासी कपूर चंद दरगाह में सेवादार है। राजरानी का बेटा गोविंदा उसका चेला है। गोविंदा अपने गुरु कपूर चंद के कहने पर अपनी मां के चरित्र पर शक करता था। जांच में सामने आया है कि कपूर चंद ने ही गोविंदा की मां का पहले पति से तलाक करवाया था, जिससे राजरानी काफी आहत थी।
विज्ञापन

इसी के चलते उसने पेड़ से दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट व महिला के पति जोगिंद्र पाल के बयान के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गांव गंदला लाहड़ी के पास से गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें