फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पूर्व इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने वाले शिअद पार्षद के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर अमरीक सिंह को धमकाने और थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के पार्षद अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस पंजाब पुलिस वेलफेयर और पेंशनर्स एसोसिएशन की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।
अमरीक सिंह निवासी अजीत नगर सुल्तान विंड रोड ने पुलिस को बताया है कि वह पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। अमृतसर सिटी में कई थानों के एसएचओ रह चुके हैं। उनका बेटा शैलेंद्र सिंह शैली कांग्रेस पार्टी का सीनियर नेता और पूर्व पार्षद है। कुछ दिन पहले घी मंडी चौक ट्रांसपोर्ट एरिया से गुजर रहे थे। वहां पर नगर निगम की टीम अवैध इमारत को गिरा रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने वहां पर खड़े होकर अपने मोबाइल में वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां पर अकाली दल का नेता और पार्षद अवतार सिंह आ गए। अवतार सिंह सुल्तान विंड रोड करनैल सिंह इलाके में रहते हैं। अवतार सिंह ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उनकी एक्टिवा की चाबी भी निकाल ली। विरोध करने पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस पेंशनर एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कई बार थाना बी डिवीजन में जांच अधिकारी के साथ संपर्क कर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस जांच में पाया गया कि पूर्व इंस्पेक्टर अमरीक सिंह को थप्पड़ मारने, धमकियां देने और गली क्लोज करने का मामला साबित हुआ है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें