फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कासा ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर देने का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कॉन्फे डरेशन ऑफ कॉलेजिस एंड स्कूल्ज ऑफ पंजाब (कासा) ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मेडिकल ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन देने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इसके एवज में उन्होंने एक शर्त रखी है कि उन्हें केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2021 में दिए गए 232 करोड़ रुपये जारी किए जाए। बता दें कि संस्था ने पहले भी सरकार को कोरोना मरीजों की मदद करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उनका यह प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ सका था।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी और अध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने कहा कि कासा के सदस्य भी लोगों की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण असमर्थ हैं। क्योंकि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के पिछले तीन सालों का फंड उन्हें सरकार ने अब तक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों का तो पंजाब सरकार की तरफ 1850 करोड़ रुपये के करीब बकाया है, हम इस समय मात्र 232 करोड़ रुपये जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें