संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा (कपूरथला)। फगवाड़ा-जालंधर हाई-वे पर खजूरला में ईस्टवुड मॉल के बाहर खड़ी कार चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार रॉबिन चौहान पुत्र अविनाश चंद्र निवासी ईएन 152 रस्ता मोहल्ला थाना डिवीजन नंबर 3 जालंधर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार में अपनी पत्नी के साथ ईस्टवुड मॉल खजुर्ला में आया था। जीटी रोड पर सड़क के किनारे वह अपनी कार खड़ी करके ईस्टवुड के अंदर चला गया और जब करीब डेढ़ घंटे बाद वापस आया तो देखा के उसकी कार चोरी हो चुकी थी। एएसआई जसविंदर पाल के अनुसार कार चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।