फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शराबी ड्राइवर की गलती से दीवार से टकराई कार, 8 साल के बच्चे समेत तीन की मौत

Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद गाड़ी चालक नशे की हालत में लड़खड़ाता हुआ गाड़ी से बाहर निकला, जमीन पर गिरा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा जिले के गांव मल्लके में रविवार रात एक कार के दीवार से टकराने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
कार में कुल पांच लोग सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। तेज रफ्तार और नशे के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कार सीधे सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में कुलदीप सिंह, वकील सिंह और 8 वर्षीय गुरकीरत शामिल हैं। कुलदीप सिंह माड़ी मुस्तफा, मोगा के निवासी थे।
विज्ञापन

वकील सिंह कौणी, फरीदकोट के रहने वाले थे। घायल अमृतपाल सिंह आकाशदीप को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव अपने घर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस की देरी
हादसे के बाद दोनों जिलों की पुलिस 10 से 11 घंटे तक क्षेत्राधिकार विवाद में उलझी रही। घटनास्थल दोनों जिलों की सीमा के नजदीक था। रविवार रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे के बाद थाना समालसर और थाना कोटकपूरा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद थाना समालसर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।


फोटो... मोगा सड़क हादसे की फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें