फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: अमृतसर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची चालक की जान

Fri, 16 Jan 2026 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

फायर ऑफिसर विशाल ने बताया कि चौगिट्टी बाईपास स्थित अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
जालंधर में कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार जल गई। गनीमत रही कि कार में सवार व्यक्ति समय रहते बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


फायर ऑफिसर विशाल ने बताया कि चौगिट्टी बाईपास स्थित अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिसे बाद में क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर साइड में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह वेलम्मा पिंड चौक की ओर से आ रहा था, तभी अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। उसने बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला और देखते ही देखते कार में आग लग गई। आसपास मौजूद फैक्टरी के दो युवकों ने सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।


दमकल विभाग के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें