संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने गश्त के दौरान जॉनसन उर्फ सैम को गिरफ्तार किया। वह फत्तू वाला, कुलगढ़ी, फिरोजपुर का निवासी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जॉनसन उर्फ सैम चौक चुंगी नंबर-7 से श्मशान घाट की ओर जाने वाली लिंक रोड पर अवैध हथियार लेकर खड़ा है।
वह अपनी बजाज पल्सर बाइक पर किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से दो ग्लॉक-9 पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और उनकी सप्लाई का पता लगा रही है।