गुरुनानकपुरा में छात्र की बेरहमी से हत्या और भाजपा विधायक पर आरोप लगाने की घटना के बाद कांग्रेसियों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
यह मार्च जिला प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में निकाला गया। कैंडल मार्च का समापन गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर हुआ। जिला प्रधान राजिंदर बेरी आरोप लगाया कि इलाके में जंगलराज बना हुआ है।
शराब से लेकर सारी ड्रग भाजपा नेताओं व विधायकों की शह पर बिकती है। विधायक खुद एसएचओ लगाते हैं औैर खुद ही अधिकारी। ऐसे में पुलिस उनका खिलौना बनी हुई है। इस दौरान अमृत खोसला, बावा हेनरी, जगदीश राज राजा मौजूद थे।