फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: गैंगवार में दो पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या, अलग वारदातों में गई भारतीयों की जान; पुलिस एक्शन में

Sun, 14 Sep 2025 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

लैंग्ली पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने गोलीबारी की खबरों पर कार्रवाई की और उन्हें एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में दो अलग-अलग वारदातों में दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई। पहली घटना लैंग्ली, बीसी में हुई जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय तरन पंधेर के रूप में हुई है। तरन को लैंग्ली, बीसी में टैक्सी में जाते समय निशाना बनाया गया। लैंग्ली पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने गोलीबारी की खबरों पर कार्रवाई की और उन्हें एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटना के आधे घंटे बाद, सरे में 13250 ब्लॉक और 64 ए एवेन्यू में एक वाहन जलता हुआ पाया गया, जिसके तरन पंधेर के हत्यारों से संबंधित होने का अनुमान है। इलाके के सुखी ढेसी ने कहा कि गिरोह के आपसी संघर्ष का मामला है। दूसरी ओर, बर्नबाई में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसकी पहचान 34 वर्षीय शाहेब अब्बासी के रूप में हुई है और इस मामले की जांच भी बीसी पुलिस द्वारा की जा रही है। गोलीबारी बर्नबाई में चल रहे गिरोह संघर्ष का परिणाम हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें