आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) ने 2025 के अध्ययन परमिट आवंटन का प्रांतीय विवरण जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि प्रत्येक प्रांत में कितने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का स्वागत किया जाएगा, तथा प्रांतीय सत्यापन पत्र (पीएएल) की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस बार कनाडा ने उन इलाकों में ज्यादा दाखिला देने का प्रोग्राम बनाया है, जहां पर जनसंख्या काफी कम है और वहां पर तापमान काफी कम रहता है।
स्नातक डिग्री के छात्रों को जारी किए जाने वाले अध्ययन परमिटों की कुल संख्या 73,282 होगी। इसमें मास्टर या डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि कनाडा इमिग्रेशन विभाग ने 2025 में जारी किए जाने वाले सभी अध्ययन परमिटों में से 16.77 फीसदी स्नातक डिग्री के छात्रों के लिए आरक्षित किए हैं।
2024 की तुलना में दस फीसदी की कटाैती
कनाडाई इमिग्रेशन मिनिस्ट्री की तरफ से शुक्रवार को जारी हुए बयान में बताया गया है कि इस साल 4,37,000 स्टडी परमिट जारी किए जाएंगे, जिसमें 2024 की तुलना में 10 फीसदी की कटौती हुई है। कनाडा ने 2024 में विदेशी छात्रों को दी जाने वाले स्टडी परमिट की संख्या पर लिमिट लगाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि विदेशी नागरिकों की बढ़ती आबादी की वजह से देश के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। कनाडा में घरों का संकट पैदा हो गया था और हेल्थकेयर सेक्टर पर प्रेशर बढ़ने लगा था।
पिछले साल विदेशी छात्रों की संख्या पर लगाई गई लिमिट के बाद अब स्टडी परमिट के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को प्रांतीय या क्षेत्रीय सत्यापन पत्र जमा करना होगा। इस साल मास्टर और पोस्ट-डॉक्टोरल छात्रों को भी इस पत्र की जरूरत होगी। इन सत्यापन पत्रों का मकसद इस बात की पुष्टि करना है कि छात्रों के आने से इमिग्रेशन पर दबाव नहीं बढ़ेगा, क्योंकि वे सरकार की तय की गई लिमिट के अंदर हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में कनाडा ने विदेशी छात्रों को 6.5 लाख से ज्यादा स्टडी परमिट जारी किए थे। इस बार कनाडा के एलबर्टा में 32 हजर 660 स्टडी परमिट जारी किये जाएंगे। इस इलाके में भारी संख्या में पंजाबी हैं जो एडमिंटन में स्टडी के लिए जाते हैं। वहीं ओंटारियो जिसमें ब्रैंप्टन व टोरंटो और मिसीसागा इलाके हैं, वहां पर इस साल स्नातक के लिए 1 लाख 16 हजार 740 स्टडी परमिट दिये जाएंगे।
लेकिन बर्फीले इलाके जहां पर जाने वालों की संख्या काफी कम रहती है, उनमें स्सकैचवन में 8,869, क्यूबैक में 72 हजार 977, न्यूफाउंलैंड में 4664, नोवा सिक्योशिया 8,297, मैनीटोबा में 10,021 स्टडी परमिट दिये जाएंगे। इन इलाकों में पंजाबी स्टूडेंट्स की संख्या काफी कम है।