गुरु नानक कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार से सात दिवसीय शिविर शुरू हो गया है। इसमें पहले दिन 46 वालंटियरों ने भाग लिया।
शिविर के उद्घाटन समारोह में मंडल शिक्षा अफसर फरीदकोट बलजीत कौर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उन्होंने छात्राओं को ‘जिंदगी में अनुशासन व सेवा’ विषय प्रति जानकारी देते हुए जागरूक किया।
प्रिंसिपल नवजोत कौर बराड़ ने छात्राओं को बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा दी। शहनाज कौर ने नैतिक शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर अतिरिक्त सचिव संतोष सिंह भंडारी, वाइस प्रिंसिपल अंशु जिंदल, प्रिंसिपल डॉ. जसजीत कौर, प्रोग्राम अफसर मैडम कुलजीत कौर, हरमनप्रीत कौर समेत समूह स्टाफ उपस्थित था।