फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौत

Sat, 31 Oct 2026 06:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। माहिलपुर में शुक्रवार देर शाम पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान माहिलपुर के वार्ड-1 निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। नंगल की तरफ से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी और बस उनके पैरों के ऊपर से निकल गई। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर किया गया। बाद में एक निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस ने बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें