पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। पास ही पेट्रोल की बोतल मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया।
विज्ञापन
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे खाली प्लॉट में जला शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।