फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशे की कमाई से बने तस्करों के घर पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। छेहरटा क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आकाशदीप सिंह और उसके भाई सतविंदर सिंह उर्फ सत्ती के अवैध बने घर को नगर निगम की टीम के साथ मिलकर गिरा दिया। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दोनों भाई बड़े स्तर पर हेरोइन तस्करी में शामिल थे और उनके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद किए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया था। दोनों फिलहाल फताहपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

सीपी ने बताया कि तस्करों ने नशे से कमाए गए पैसों से लगभग डेढ़ सौ गज जमीन पर आलीशान घर तैयार किया था। जांच में साबित हुआ कि संपत्ति अवैध कमाई से बनाई गई है जिसके बाद इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। आकाशदीप पर साल 2022 में भी नशा तस्करी का केस दर्ज है जबकि सतविंदर के खिलाफ नशा तस्करी की दो एफआईआर और 2018-19 में लूटपाट के मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें