फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Sun, 20 Jul 2025 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत रविवार को गोबिंद नगर में नशा तस्कर चंदन कुमार के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। चंदन ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चंदन कुमार पर ड्रग तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। वह इस समय जेल में बंद है। बीडीपीओ विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उसने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर यह कार्रवाई की गई। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि मार्च माह से अब तक पुलिस ने नशा तस्करी के 424 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 651 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नशा तस्करों की 5.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज करवाया जा चुका है। मौके पर एसपी संदीप वढेरा, डीएसपी तरलोचन सिंह, डीएसपी जगतार सिंह और ड्यूटी मजिस्ट्रेट जगमिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें