फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल में बंद नशा तस्कर के घर पर चला बुलडाेजर, मौके पर खुद पहुंचे सीपी

Fri, 30 Oct 2026 04:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर बोले - इलाके में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है मालिक गगनदीप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। महानगर जालंधर के तेज मोहन नगर में पुलिस व प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की। उन्होंने नशा तस्कर गगनदीप सिंह के घर पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

आरोपी गगनदीप सिंह इस समय जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, उसने नशे के अवैध धंधे से यह संपत्ति बनाई थी। इसी साल अगस्त में उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गगनदीप सिंह पर सात पर्चे दर्ज हैं। नशा बेचकर अर्जित की गई संपत्तियों पर कार्रवाई के आदेश हुए हैं। किसी भी विरोध को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यह कदम नशे के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें