बसपा अंबेडकर की ओर से शुरू किए गए परिवर्तन मार्च का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते वापस अंबेडकर चौक पहुंचा।
इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता तारा सिंह गिल ने कहा कि पहले रही कांग्रेस सरकार की तरह ही अकाली-भाजपा सरकार ने भी बेरोजगार नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि ये सभी सरकारें नौजवानों के लिए कुछ नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि बेरोजगार नौजवानों को 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।