फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बीएसएफ जवान ने खुद की राइफल से गोली मार की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। बमियाल बॉर्डर पर बीएसएफ की पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर ड्यूटी ककै दौरान एक जवान ने खुद को अपनी राइफल से गोली मार आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नानूराम मीणा (38) पुत्र मालू राम मीणा गांव व डाकखाना माल्यावास जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। जवान की तरफ से खुद को गोली मारने के कारण का पता नहीं चल पाया। बीएसएफ ने इसकी सूचना थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम के लिए शव को रखवा दिया है। जांच अधिकारी एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतक जवान बीएसएफ 121 बटालियन की पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर तैनात था और सोमवार सुबह ड्यूटी दौरान जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को सूचित कर दिया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें