फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की, ससुराल में अनबन के कारण मायके में रह रही थी बड़ी बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना मार्ग पर गोराया के तहत पड़ते गांव रुड़का कलां में रविवार सुबह सनसनी फैल गई, जब छोटे भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या जमीन के विवाद को लेकर की। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका के पिता गुरपाल सिंह ने बताया कि उसका छोटे बेटा रेशम सिंह अपनी बड़ी बहन प्रदीप कौर (28) को सिर में गोली मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गुरपाल सिंह ने बताया कि प्रदीप कौर पिछले तीन साल से रुड़कां कलां में रह रही थी। ससुराल में उसकी कुछ अनबन थी, जिस कारण वह मायके में रहने लगी थी। बेटा रेशम सिंह लुधियाना के गांव सीलो में रह रहा था। वह पिछले चार दिन से रुड़का कलां आया था। गुरपाल सिंह ने बताया कि गांव रुड़का में उनकी कोठी व जमीन है, जिसमें से रेशम सिंह अपना हिस्सा मांग रहा था, इसको लेकर विवाद चल रहा था।
रविवार सुबह जब प्रदीप कौर नहीं उठी तो गुरपाल सिंह अपनी बेटी को उठाने के लिए उसके कमरे में गया तो उसने देखा कि बेड पर लाश पड़ी थी। एसएचओ गोराया केवल सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार बजे प्रदीप कौर को उसके भाई रेशम सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

डीएसपी दविंदर कुमार ने बताया कि प्रदीप कौर के सिर पर गोली लगी है और साफ नहीं हो पाया है कि रिवाल्वर लाइसेंसी है या अवैध। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें