फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड कंपनी की मिनी बस पलटी,18 गंभीर

Tue, 12 Jan 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोराया
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे उस समय बड़ा हादसा टल गया जब क्रीमिका ब्रेड कंपनी की एक मिनी बस अचानक गांव अटी के टी प्वाइंट पर पलट गई।
विज्ञापन


यह मिनी बस मुकंदपुर, जौहल, धुलेता से होकर बड़ा पिड़ नहर से होते हुए फिल्लौर की तरफ जा रही थी। बस पलटते ही हड़कंप मच गया। शोर सुनते ही आसपास के लोग खेतों में पलटी बस की ओर दौड़े।

अंदर बैठी सवारियां मदद के लिए पुकार रही थीं। लोगों ने शीशे तोड़कर मिनी बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। काम करने वाली सवारियों का खाने पीने का और अन्य सामान अंदर बिखरा था। हादसे में करीब 18 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने खुद के निजी वाहन और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया।

हादसे में गुरबख्श कौर, राजविंदर कौर, मोनिका, विजय कुमार, कश्मीरो, आशु, सुखविंदर कौर, रणजीत कौर, अंजना, सुनीता, रनजीत कौर, कश्मीरी लाल, नवदीप कौर, राजविंदर कौर और बस चालक हरप्रीत सिंह हैपी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


एसएचओ फिल्लौर नरेश जोशी ने कहा कि धुंध की वजह से बस ड्राइवर को रास्ता पूरी तरह से दिखाई नहीं दिया और बस मोड़ते समय खेतों में जा गिरी।

इस हादसे में ड्राइवर की गलती जरूर थी, जिसने धुंध में बस को सहीं ढंग से नहीं चलाया। घायल बस सवारियों का इलाज सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। मिनी बस ओवरलोड नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें