संवाद न्यूज एजेंसी
कीरतपुर साहिब। कीरतपुर साहिब-मनाली मुख्य मार्ग पर वीरवार सुबह सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में एक बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई जिससे उसमें सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं।
हादसा नगर पंचायत कार्यालय के सामने करीब साढ़े 11 बजे हुआ। बोलेरो डिवाइडर पर चढ़कर नेशनल कंपनी के सोलर सिस्टम से टकराई जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत तीन महिलाएं सवार थीं। एक महिला की बाजू में गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य भी घायल हुईं। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े वाहन मुख्य मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ाते हैं।