शव के कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोचा, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। नकोदर के नूरमहल में चार-पांच दिनों से लापता 22 वर्षीय आकाश का शव झाड़ियों से मिला। शव गांव भंडल हिम्मत रोड के पास बकर खाना के पीछे मिला, जिसे कुत्तों ने नोचा था।
स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोहल्ला खटिका निवासी सोहन लाल के नाती आकाश के रूप में हुई, जो चार-पांच दिनों से लापता था। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आकाश मानसिक रूप से ठीक नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।