सेंटर स्कूल मॉडल हाउस ब्लॉक ईस्ट 3 की ओर से 37वें प्राइमरी स्कूल खेल मुकाबले करवाए गए। लायलपुर खालसा स्कूल नकोदर रोड़ में हुए मुकाबलों का उद्घाटन प्रिंसिपल जसदीप मोहन व महिंदर सिंह सग्गू ने किया।
इनमें ब्लॉक ईस्ट 2 के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया है। दौड़ मुकाबलों में लड़कों व लड़कियों न भाग लेते कई इनाम जीते।
विजेता खिलाड़ियों को बीपीईओ सरबजीत कौर और बीपीईओ ईस्ट 1 और प्रिंसिपल जसदीप मोहन ने इनाम वितरित किए। इस दौरान तहसील स्तरीय खेलों के इंचार्ज गणेश भगत, राजीव कुमार और यशपाल मौजूद थे।