जालंधर। भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भाजपा कार्यालय मनाई। कार्यक्रम जिला युवा मोर्चा के प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता और पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने संक्षिप्त जीवनकाल में जो काम किया है, वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। वे केवल संत ही नहीं बल्कि एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव-प्रेमी भी थे। इस मौके पर जिला महामंत्री पंकज जुल्का, हेमंत, राजेश कपूर, अनुज शारदा, गौरव राय, हरीश कुमार, अनुपम शर्मा, भुवन मल्होत्रा, मोहित त्रेहन, साहिल भंडारी और तरुण कुमार मौजूद रहे।