फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों का आज मलोट बंद का आह्वान

विज्ञापन
मलोट में धरना देते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। मलोट में विधायक अरुण नारंग से मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में रोष स्वरूप भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान जसकरन सिंह धोला के नेतृत्व में पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला भी फूंका। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सोमवार को मलोट को बंद रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में भाजपा पंजाब सचिव सुखपाल सरां, भाजपा पंजाब सचिव व जिला प्रभारी सुनीता गर्ग, भाजपा के जिला प्रधान राजेश गोरा पठेला विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रदर्शन से पहले भाजपा नेताओं ने दफ्तर में बैठक की। जिसके बाद भाजपाई जीटी रोड पर पहुंचे और दस मिनट धरना दिया। इसके बाद पुरानी तहसील चौक पर पुतला फूंकते हुए सरकार और पुलिस की नाकामी के खिलाफ रोष जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधायक अरुण नारंग के साथ यह घिनौनी घटना सरकार की शह पर हुई है। पुलिस ने हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। ये पंजाब के माथे पर बहुत बड़ा कलंक लगा है। अब प्रदेश में विधायक तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी भला कैसे सुरक्षित होगा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सोमवार को मलोट बंद रखने का आह्वान करते हुए सभी दुकानदारों को दुकानें बंद रखने की अपील की। भाजपाइयों के प्रदर्शन के चलते मौके पर एसपी राजपाल सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह, थाना सिटी के एसएचओ हरजीत मान समेत भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें