फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व पार्षद पर हमला, शिअद के पूर्व पार्षद पर केस

Sat, 15 Mar 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता और पूर्व पार्षद कमल शर्मा पर कातिलाना हमला करने के आरोप में शिअद के पूर्व पार्षद और जिला प्रधान (व्यापार सेल) मंजीत सिंह टीटू व साथियों पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन



दिन भर भाजपा की तरफ से जहां थाने में पुलिस अधिकारियों के सामने गुंडागर्दी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया वहीं शिअद के पूर्व पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने भी अपने समर्थकों के साथ माता रानी चौक पर रास्ता बंद कर नारेबाजी की। शिअद के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा नेताओं ने उनकी नहीं सुनी।


शुक्रवार रात को भाजपा के पूर्व पार्षद कमल शर्मा के भाई के घर के बाहर मोहिंदर सिंह की जीप खड़ी थी जिस पर विवाद हो गया था। जिस पर राजीनामा हो गया था लेकिन देर रात मामला फिर भड़क गया। कमल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को उनके भाई राकेश और भतीजे राजेश का फोन आया था कि पास में रहने वाला मोहिंदर सिंह का बेटा वरदान अपने साथियों को साथ लेकर उनके घर में घुसकर बदमाशी कर रहा है।
विज्ञापन



वह तत्काल अपने भाई के साथ पहुंचे जहां पर शिअद के पूर्व पार्षद मंजीत सिंह टीटू भी मिल गए। टीटू उनको राजीनामा करवाने का झांसा देकर बाहर ले आए और अपने साथियों को आवाज दी। इसके बाद टीटू के सारे साथी उन पर टूट पड़े। कमल शर्मा के मुताबिक उसके भाई राकेश और भतीजे राजेश को भी बुरी तरह से पीटा गया। टीटू के एक साथी लाडा ने अपनी पिस्तौल के बल पर राकेश शर्मा को घसीटा और धमकी दी।


दस दौरान टीटू के साथ वरदान, मोहिंदर सिंह, बिल्ला, सुक्खा और लाडा भी मौजूद थे। भाजपा की तरफ से वन विकास निगम के चेयरमैन विजय सांपला ने पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह से बात की और ठोस कार्रवाई के लिए कहा। शनिवार को भाजपा के सभी नेता भार्गव कैंप थाने में जमा हो गए।


मौके पर एडीसीपी बलजीत ढिल्लो पहुंचे लेकिन भाजपा नेता शिअद नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शिअद के नेताओं की तरफ से दिन भर मामले को सुलझाने की कोशिश की जाती रही। शिअद नेता मंजीत सिंह टीटू और उसके साथियों ने माता रानी चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया। जिसे बाद में एडीसीपी परमिंदर भंडाल ने उठवा दिया।



शिअद के पूर्व प्रधान व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी सुबह से ही मामले को सुलझाने में लगे रहे लेकिन उनकी भाजपा नेताओं ने एक नहीं सुनी। चन्नी ने लोकसभा चुनावों की दुहाई दी तो भाजपा नेताओं ने कहा कि गठबंधन शिअद और भाजपा का है। भाजपा का गठबंधन किसी बदमाशों की टोली के साथ नहीं है। जिस समय पूर्व पार्षद कमल शर्मा के साथ मारपीट हो रही थी, उसको कैमरे में कैद कर लिया गया। इस रिकार्डिंग को पुलिस अधिकारियों ने देखा, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें