फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी : ढिल्लों

Sun, 22 Nov 2026 07:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया है कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन

ढिल्लों रविवार को श्री आनंदपुर साहिब में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का बढ़ता प्रचलन सहित कई अहम मुद्दे हैं। भाजपा इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करेगी। पार्टी चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव लेगी। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने मौजूदा पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। ढिल्लों ने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके हैं। केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें