फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कोटकपूरा में भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीना

Sat, 19 Sep 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। मोगा रोड पर शुक्रवार देर शाम भाजपा मंडल प्रधान मनजीत सिंह नेकी की पत्नी महेश्वरी नेगी का पर्स छीन लिया गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

महेश्वरी नेगी नए बस स्टैंड के पास एक प्रशिक्षण केंद्र चलाती हैं। वह केंद्र बंद करने के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। विश्वकर्मा धर्मशाला के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में दो मोबाइल फोन, करीब सात से आठ हजार रुपये की नकदी और अन्य जरूरी सामान था। मनजीत सिंह ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें