फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में भाजपा के 39, कांग्रेस ने 47 प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। निकाय चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। शनिवार को भाजपा ने पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों में से 39 और कांग्रेस ने 47 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके अलावा सुजानपुर नगर काउंसिल के 15 वार्डों में से भाजपा ने 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। कांग्रेस ने इसे रविवार तक टाल दिया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पठानकोट के लिए 42 और सुजानपुर के लिए 8 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। शिअद (ब) ने भी पठानकोट से 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बसपा के सीनियर नेता चरण दास का कहना है कि पठानकोट के सभी 50 वार्डों में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव बैंस और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।
पठनकोट में तीन जगह लिए जाएंगे नामांकन
रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी (विकास) सर्बजीत सिंह वालिया ने बताया कि पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों को 3 जोन में बांटा गया है। वार्ड 1 से 20 तक के इच्छुक उम्मीदवार पावरकॉम सिटी कार्यालय में नामांकन कर सकेंगे। वार्ड 21 से 40 तक के नामांकन मिनी सचिवालय एसडीएम कोर्ट के कमरा नंबर 119 में होगे। 41 से 50 तक उपमंडल भूमि रक्षा अफसर, किसान चेतना केंद्र मलिकपुर में नामांकन होंगे। वहीं, सुजानपुर में सभी नामांकन कार्यकारी इंजीनियर मंडी बोर्ड न्यू सब्जी मंडी पठानकोट कमरा नंबर में एक होंगे। एडीसी वालिया ने बताया कि उम्मीदवार 3 फरवरी तक अपने-अपने रिटर्निग अधिकारी के पास सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करवा सकते हैं।
विज्ञापन

शिकायत निवारण सेल गठित
निकाय चुनाव को लेकर जिला स्तर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) व अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर पठानकोट के सरना स्थित कार्यालय में चुनाव शिकायत सेल बनाया गया है। चुनाव से संबंधित शिकायत को 0186-2920773 पर दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें