फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया हमले का आरोप, कार्रवाई न करने पर पूर्व पार्षद ने आत्मदाह की दी चेतावनी

विज्ञापन
पठानकोट में हमले में प्रयोग किए गए दातर को दिखाते भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व अन्य। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट भाजपा ने एक होटल में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद राज कुमार ने कहा कि चुनावी रंजिश के कारण शुक्रवार रात 11 बजे घर पर हमला किया गया। मामले की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई न की गई तो वह एसएसपी दफ्तर या पठानकोट विधायक के घर के बाहर आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने हथियार दिखाते हुए बताया कि भाजपा उम्मीदवार विजय काटल पर बुधवार शाम उनके घर पर कांग्रेसियों ने हमला किया। पूरे पठानकोट में कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी की, जिसमें वार्ड 35 से चुनाव जीती भाजपा नेत्री के पति और समर्थकों पर भी हमले किए गए। उन्होंने प्रशासन की विफलता बताते हुए कहा कि इन सभी हमलों के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। कांग्रेस के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा समर्थकों के बिजली कनेक्शन काट दिए, दुकानदारों को सैंपल भरने की धमकी देकर डराया जा रहा है। यह निकाय चुनाव भाजपा ने सिर्फ सत्तारूढ़ कांग्रेसी उम्मीदवारों के विरुद्ध नहीं, बल्कि प्रशासन और पुलिस के भी खिलाफ लड़ा है। अगर प्रशासन की धक्केशाही न हुई होती तो नगर निगम पर भाजपा का कब्जा होता। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख कार्रवाई न करने पर संघर्ष की चेतावनी दी है।
विजय काटल पर जिन लोगों ने हमला किया उन 2 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। दूसरे मामले की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजिंदर मन्हास, डीएसपी (सिटी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें