फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ला हत्याकांड का आरोपी राजन रिमांड पर

Sun, 03 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में पाल गारमेंट के मालिक बिल्ला के कत्ल केस में गिरफ्तार राजन कोचर को अदालत में पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुचर्चित पॉल गारमेंट के मालिक बिल्ला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए जेके टूल्स के पार्टनर राजन कोचर को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने राजन को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने राजन को बिल्ला की हत्या में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने अदालत से नारको और लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की भी परमिशन मांगी। इस पर अदालत पांच जुलाई को होने वाली सुनवाई पर फैसला देगी। पुलिस को राजन पर शक है कि बिल्ला के पैसों की देनदारी, रिवॉल्वर से हुई छेड़छाड़ में उसका हाथ है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों द्वारा इस्तेमाल की गई एक्टिवा बिल्कुल राजन की एक्टिवा जैसी है। साथ ही जिस दिन हत्या हुई उस दिन राजन के घर के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। 

पुलिस ने राजन कोचर का रिवॉल्वर और स्कूटी जब्त कर ली है। पुलिस ने राजन कोचर के अलावा उसके बिनजेस पार्टनर लक्की कक्कड़ को भी धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था। प्रकाश नगर के रहने वाले लक्की कक्कड़ के पास से पुलिस को दो पैन कार्ड मिले थे। एक लक्की कक्कड़ तो दूसरा अशोक कुमार के नाम पर पैन कार्ड बना हुआ था। रविवार को पुलिस ने लक्की कक्कड़ को फर्जी पैन कार्ड के मामले में अदालत में पेशकर रिमांड मांगा था लेकिन लक्की ने कोर्ट में दोनों पैन कार्ड पेश कर दिए और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इंकम टैक्स डिपार्टमेंट में जाकर जांच करेगी की लक्की कक्कड़ ने दो पैन कार्ड से अब तक कितने की धोखाधड़ी की है। पुलिस का कहना है कि बिल्ला मर्डर केस में लक्की का कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है। गौरतलब है कि करीब एक महीना पहले कंपनी बाग के सामने फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठे बिल्ला को शूटर ने गोलियां मार दी थी। बिल्ला मर्डर में हवाला और बड़ी लेन-देन का मामला जुड़ा है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें