फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Sat, 18 Oct 2025 09:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़शंकर। चंडीगढ़-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव भज्जल के रेलवे फाटक के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ददयाल निवासी 24 वर्षीय अभय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अभय शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने बाइक पर सैलाखुर्द से गढ़शंकर जा रहा था। गांव भज्जला के रेलवे फाटक के पास उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने अभय को सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता परमजीत सिंह की पिछले साल दुबई में मौत हो गई थी। गढ़शंकर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा हलका प्रभारी गढ़शंकर निमिषा मेहता ने कहा कि उक्त पॉइंट पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन को इस स्थान पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें